25 अगस्त की बागपत किसान महापंचायत को लेकर गांव-गांव जनजागरण अभियान

बागपत

बागपत के भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा 25 अगस्त को आयोजित होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत के भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा 25 अगस्त को आयोजित होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। जिलाध्यक्षों व वरिष्ठ पदाधिकारियों की अगुवाई में टीमों ने जनपद के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों और मजदूरों को महापंचायत में शामिल होने के लिए जागरूक किया।

अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र मुखिया, मीडिया प्रभारी अमरजीत तोमर, सूप ग्राम अध्यक्ष तरुण तोमर (मोन्टी), ब्लॉक प्रभारी प्रमोद तोमर, राजीव तोमर, गजेंद्र रमाला और सतवीर चौहान सहित कई नेताओं ने टीकरी, माजरा, गामनौली, रमाला और कासमपुर खेड़ी गांवों में चौपालें कीं।

पदाधिकारियों ने बताया कि महापंचायत में घरेलू बिजली बिलों की माफी, बढ़ी बिजली दरों पर रोक, गन्ने का समर्थन मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल घोषित करने, बकाया गन्ना भुगतान और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली सप्लाई जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया जाएगा। संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं से 25 अगस्त तक लगातार जनसंपर्क बनाए रखने और भारी संख्या में महापंचायत पहुंचने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.