बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत नगर के एक मोहल्ले से युवती के गायब होने के मामले को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नितिन गोस्वामी के नेतृत्व में बड़ौत कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत नगर के एक मोहल्ले से युवती के गायब होने के मामले को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नितिन गोस्वामी के नेतृत्व में बड़ौत कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। पीड़ित परिवार ने मोहल्ले के ही एक मुस्लिम युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
संगठन के कार्यकर्ता नितिन गोस्वामी ने कहा कि युवती की जल्द से जल्द बरामदगी कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रभारी निरीक्षक बड़ौत ने कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष जांच और युवती को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान वीएचपी नगर अध्यक्ष अंकुर वर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष गौरव ठाकुर, नगर महामंत्री आशिक मलिक, निशु भारद्वाज, राहुल वर्मा और जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और युवती के मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026





















