सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील परिसर में गुरुवार देर शाम दो अधिवक्ताओं के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के मामले को लेकर शुक्रवार को आदर्श बार एसोसिएशन के वकीलों में भारी आक्रोश फैल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील परिसर में गुरुवार देर शाम दो अधिवक्ताओं के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के मामले को लेकर शुक्रवार को आदर्श बार एसोसिएशन के वकीलों में भारी आक्रोश फैल गया। अधिवक्ताओं ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि संघ के पूर्व महामंत्री व सदस्य हर्षित अग्रहरि के साथ कुछ लेखपालों ने मारपीट की, जिसका वीडियो साक्ष्य भी मौजूद है। घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह संघ की बैठक के बाद उपजिलाधिकारी से वार्ता की गई। अधिवक्ताओं ने प्रशासन के रवैये पर आपत्ति जताते हुए कहा कि स्पष्ट वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद ठोस कार्रवाई में देरी की जा रही है।
एसोसिएशन ने मामले में जिले की सभी बार यूनियनों से सहयोग मांगा है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो सोमवार से उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026





















