बृजमनगंज: मुख्य बाजार में बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज के मुख्य बाजार (मेन मार्केट) में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे स्थित एक बिजली के खंभे में अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के बृजमनगंज के मुख्य बाजार (मेन मार्केट) में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे स्थित एक बिजली के खंभे में अचानक भीषण आग लग गई।

खंभे से उठती आग की लपटों और चिंगारियों के कारण कुछ देर के लिए राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सजग नागरिकों ने तत्काल पावर हाउस में फोन कर बिजली की आपूर्ति बंद कराई।

बिजली सप्लाई बंद होने के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद सड़क पर वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही पुनः सामान्य रूप से शुरू हो सकी। समय रहते बिजली कटने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। local निवासियों ने राहत की सांस ली है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.