बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा स्थित एक दंत चिकित्सक के क्लीनिक पर इलाज कराने आई मानसिक रूप से अस्वस्थ (विक्षिप्त) युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा स्थित एक दंत चिकित्सक के क्लीनिक पर इलाज कराने आई मानसिक रूप से अस्वस्थ (विक्षिप्त) युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में दिया वारदात को अंजाम
दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना 20 अगस्त दोपहर की है। पीड़िता के माता-पिता अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ पुत्री को दांतों के इलाज के लिए अपने परिचित दंत चिकित्सक के क्लीनिक पर लाए थे। पुरानी पहचान और भरोसे के कारण परिजन बेटी को डॉक्टर के पास छोड़कर तहसील में बैनामा कराने चले गए।
लगभग दो घंटे बाद जब वे लौटे और बेटी को घर ले गए, तब पीड़िता ने आपबीती सुनाई। उसने परिजनों को बताया कि उनकी गैर-मौजूदगी में डॉक्टर उसे क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पीड़िता को लेकर अनूपशहर कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान और तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी दंत चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















