सड़क किनारे अचेत मिले बुजुर्ग, पुलिस की तत्परता से बची जान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर पटखौली में शुक्रवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले। राहगीरों ने उन्हें देखते ही तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर पटखौली में शुक्रवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले। राहगीरों ने उन्हें देखते ही तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसआई आशुतोष पाठक, हेड कांस्टेबल प्रदुमन सिंह और कांस्टेबल ब्रिजेश यादव की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की मदद से बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

जांच के दौरान बुजुर्ग की पहचान सब्बीर (निवासी वार्ड नंबर 24, नगर पंचायत बरहज, देवरिया) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उनके घुघली निवासी रिश्तेदार रियाज को सूचित कर मौके पर बुलाया। प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। राहगीरों की सजगता और पुलिस टीम की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.