जौनपुर

जौनपुर जनपद के आगामी पर्व ईद-मिलादुन्नबी के दृष्टिगत आज कोतवाली जौनपुर परिसर में शांति समिति पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीरत कमेटी और विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के आगामी पर्व ईद-मिलादुन्नबी के दृष्टिगत आज कोतवाली जौनपुर परिसर में शांति समिति पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीरत कमेटी और विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान सीरत कमेटी के सदस्यों ने एसपी जौनपुर को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें जुलूस के निर्धारित रूट, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने जुलूस मार्ग पर निर्बाध व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया।
पुलिस प्रशासन ने सर्वसम्मति से पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के कड़े इंतजाम रहेंगे।
बैठक में उपजिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी), कोतवाली प्रभारी अनीता सिंह, फ़िरोज़ आलम समेत पुलिस और प्रशासनिक टीम के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















