महराजगंज

महराजगंज जनपद के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में आयोजित प्रेरक संवाद कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने छात्राओं को सफलता के सूत्र बताए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में आयोजित प्रेरक संवाद कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने छात्राओं को सफलता के सूत्र बताए। उन्होंने शैक्षणिक उन्नति, करियर निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर जोर देते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

कलेक्ट्रेट और विकास भवन भ्रमण का दिया निमंत्रण
छात्राओं द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें अपने कार्यालय आने का न्योता दिया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी और प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि छात्राओं को कलेक्ट्रेट और विकास भवन का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाए, जिससे वे प्रशासनिक कामकाज को करीब से समझ सकें।
छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए प्रमुख बिंदु
नियमित अध्ययन प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान को मजबूत करने के लिए रोजाना समाचार पत्र और पत्रिकाएं पढ़ने की सलाह दी।
सकारात्मक सोच असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर निरंतर प्रयास करने और ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का आह्वान किया।
हॉस्टल जीवन का लाभ: छात्रावासीय जीवन को अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मनिर्भरता सीखने का श्रेष्ठ माध्यम बताया।
कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी ने छात्राओं और विद्यालय स्टाफ के साथ भोजन किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















