मऊ

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिउटीडॉड रामनगर मोड़ पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिउटीडॉड रामनगर मोड़ पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गोरखपुर के बड़हलगंज (बेलवा) निवासी बिंदु यादव (40) और उनके पुत्र सूरज यादव (19) के रूप में हुई है।
स्वजनों के अनुसार, सूरज अपनी मां बिंदु को आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने और दवा दिलाने ले जा रहा था। चिउटीडॉड रामनगर मोड़ पर दो ट्रेलरों की क्रॉसिंग के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर गिरने के बाद मां-बेटे पहिए के नीचे आ गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रेलर और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतक सूरज के चाचा धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सूरज हाल ही में 11वीं कक्षा में दाखिल हुआ था, जबकि उसके पिता राजकुमार यादव पिछले डेढ़ साल से दुबई में कार्यरत हैं। स्थानीय लोगों ने मोड़ पर स्पीड ब्रेकर न होने को हादसे की बड़ी वजह बताया है।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















