आबकारी अनुज्ञापियों की बैठक संपन्न: उप आबकारी आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

मऊ

मऊ जनपद के उप आबकारी आयुक्त (आजमगढ़ प्रभार) की अध्यक्षता में जनपद मऊ के समस्त थोक एवं फुटकर आबकारी अनुज्ञापियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के उप आबकारी आयुक्त (आजमगढ़ प्रभार) की अध्यक्षता में जनपद मऊ के समस्त थोक एवं फुटकर आबकारी अनुज्ञापियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्र-1 से 4 के आबकारी निरीक्षक और व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उप आबकारी आयुक्त ने दुकानों के सुचारू संचालन, निर्धारित समय व प्रिंट रेट पर मदिरा की बिक्री तथा अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थोक व फुटकर विक्रेताओं को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और दुकानों पर सभी ब्रांडों का उचित डिस्प्ले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ओवररेटिंग पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

उप आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मदिरा की बिक्री तय मूल्य पर ही होगी। ओवररेटिंग या निर्धारित समय से पहले या बाद में बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता और अनुज्ञापी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने, रियल-टाइम मॉनिटरिंग करने और अनिवार्य रूप से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

कांवड़ मार्ग की दुकानें ढकने और क्रॉस चेकिंग के निर्देश

कांवड़ मार्ग पर स्थित आबकारी दुकानों को पर्दे आदि से ढकने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई अव्यवस्था न हो। आबकारी निरीक्षकों को अन्य क्षेत्रों की दुकानों की क्रॉस चेकिंग करने को कहा गया है। बैठक में बताया गया कि मंडलीय प्रवर्तन टीम भी जिले की आबकारी दुकानों की जांच करेगी और अवैध या गैर-प्रांतीय शराब मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.