औरैया

औरैया जनपद के सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बिधूना न्यायालय के आदेश की बार-बार अवहेलना किए जाने के मामले में बिधूना कोतवाली पुलिस ने आखिरकार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बिधूना न्यायालय के आदेश की बार-बार अवहेलना किए जाने के मामले में बिधूना कोतवाली पुलिस ने आखिरकार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अनुपालन न किए जाने के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया।
प्रकरण में अधिवक्ता सुनील चौहान ने न्यायालय के समक्ष प्रभावी पैरवी करते हुए आदेश की अवहेलना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके बाद न्यायालयीय निर्देशों और प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर बिधूना कोतवाली पुलिस ने संबंधित पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
पुलिस अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और न्यायालय के आदेश की अवहेलना के कारणों की जांच कर रही है। अधिवक्ता की पैरवी के बाद हुई इस कार्रवाई से संबंधित पक्ष में हड़कंप मच गया है। बिधूना पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















