महराजगंज

महराजगंज जनपद के संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से ‘कलश वंदन यात्रा’ निकाली गई। सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से लाई गई ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से ‘कलश वंदन यात्रा’ निकाली गई। सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से लाई गई पवित्र मिट्टी और पावन जल से भरे कलश का सिरसिया मलमलिया, बभनौली, धनगड़ा, अहिरौली व पिपरा खादर सहित विभिन्न गांवों व वार्डों में भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि संत रविदास जी के विचार समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
इस दौरान परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, युवाओं का धड़कन निर्भय सिंह
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव,मंडल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, अजय लाल श्रीवास्तव, ,शुभलक्ष्मी सिंह, अंगद गुप्ता, अजय गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















