बागपत

बागपत जनपद के युवाओं को नशे से दूर रखने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कैटी विंग की ओर से “बागपत क्रिएटर्स लीग नशे के खिलाफ” अभियान का शुभारंभ वात्सायन पैलेस में किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के युवाओं को नशे से दूर रखने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कैटी विंग की ओर से “बागपत क्रिएटर्स लीग नशे के खिलाफ” अभियान का शुभारंभ वात्सायन पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और उपस्थित लोगों को “नशामुक्त बागपत” बनाने का संकल्प दिलाया गया।
कैटी विंग के संस्थापक कैटी भैया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं की रचनात्मकता को सकारात्मक दिशा देने पर जोर दिया गया। अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाले क्रिएटर्स के लिए प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये और दूसरे विजेता को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कुल 1000 प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर रालोद महासचिव सुखवीर घटाना, एशियन चैंपियन सुभाष पहलवान, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अमरेश शर्मा और रालोद जिलाध्यक्ष नरेंद्र कंवरी सहित कई सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग और युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















