लखनऊ

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शासन ने गुरुवार देर शाम पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शासन ने गुरुवार देर शाम पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची के अनुसार, सात जिलों के पुलिस कप्तानों सहित कुल 9 IPS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों को नए पुलिस कप्तान मिले हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को फील्ड से हटाकर मुख्यालय स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
इन प्रमुख जिलों में बदले गए पुलिस कप्तान
शासन द्वारा जारी आदेश के तहत मुख्य रूप से मेरठ, झांसी, बलरामपुर, गोंडा, संभल, बिजनौर और बाराबंकी जिलों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में सौंपी गई है।
मेरठ एसएसपी पर गिरी गाज, बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मिली कमान
इस सूची में सबसे बड़ा बदलाव मेरठ में देखने को मिला है। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडेय को उनके पद से हटाते हुए पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, झांसी में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मेरठ का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), मेरठ (पूर्व तैनाती: SSP, झांसी)
अविनाश पांडेय: डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध (पूर्व तैनाती: SSP, मेरठ)
विकास कुमार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), झांसी (पूर्व तैनाती: SP, बलरामपुर)
मार्तण्ड प्रकाश सिंह: पुलिस अधीक्षक (SP), बलरामपुर (प्रोन्नति के बाद नवीन तैनाती)
विनीत जायसवाल: पुलिस अधीक्षक (SP), सुल्तानपुर (पूर्व तैनाती: SP, गोंडा)
अभिषेक: पुलिस अधीक्षक (SP), गोंडा (पूर्व तैनाती: SP, बिजनौर)
कृष्ण कुमार (के.के. बिश्नोई): पुलिस अधीक्षक (SP), बिजनौर (पूर्व तैनाती: SP, संभल)
विकास चंद्र त्रिपाठी: पुलिस अधीक्षक (SP), संभल (प्रोन्नति के बाद नवीन तैनाती)
चारू निगम: पुलिस अधीक्षक (SP), यूपी-112, लखनऊ (पूर्व तैनाती: SP, सुल्तानपुर)
गृह विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।
यूपी में एक साथ सात जिलों के पुलिस कप्तानों का बदला जाना प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है. खास तौर पर मेरठ, संभल, गोंडा और बिजनौर जैसे जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव पर नजर रहेगी।
उत्तर प्रदेश में बाबा का चला हंटर 7 जिलों के कप्तान सहित 9 #IPS #अफ़सरो का किया तबादला pic.twitter.com/VKlJcPigNS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















