बलरामपुर

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुलिस महकमे में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुलिस महकमे में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पद पर तैनात रहे मार्तण्ड प्रकाश सिंह को प्रोन्नति मिलने के बाद बलरामपुर जिले की कमान सौंपी गई है। वह तत्कालीन एसपी विकास कुमार का स्थान लेंगे, जिन्हें पदोन्नत कर झांसी का नया एसएसपी बनाया गया है।
मार्तण्ड प्रकाश सिंह इससे पहले मथुरा, आगरा और हरदोई जैसे महत्वपूर्ण जिलों में तैनात रह चुके हैं। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी पहचान एक सख्त और त्वरित निर्णय लेने वाले अधिकारी के रूप में रही है।
बलरामपुर भारत-नेपाल सीमा से सटा एक संवेदनशील जिला है। नए कप्तान के समक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संगठित अपराध पर लगाम कसने और आम नागरिकों की सुनवाई को त्वरित व प्रभावी बनाने की मुख्य जिम्मेदारी होगी।
उत्तर प्रदेश में बाबा का चला हंटर 7 जिलों के कप्तान सहित 9 #IPS #अफ़सरो का किया तबादला pic.twitter.com/VKlJcPigNS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















