सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नौगढ़ में गुरुवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नौगढ़ में गुरुवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की गैरहाजिरी, छात्राओं की बेहद कम उपस्थिति और परिसर में फैली अव्यवस्था व गंदगी देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने विद्यालय पहुंचते ही उपस्थिति पंजिका (अटेंडेंस रजिस्टर) की गहन जांच की। जांच के दौरान तीन शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से नदारद पाए गए। डीएम ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए तीनों अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।
कॉलेज में पंजीकृत कुल 552 छात्राओं के सापेक्ष मौके पर उपस्थिति बेहद निराशाजनक पाई गई। कक्षाओं में छात्राओं की संख्या कम देखकर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को कड़ी फटकार लगाई और कम उपस्थिति के कारणों पर लिखित स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए कि छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से संपर्क साधा जाए।
नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहरामhttps://t.co/oWNhpNmEss
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 20, 2026





















