बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अगौता थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर टांडा निवासी एक युवक की पत्नी अपनी दो मासूम बेटियों और घर में रखी नकदी लेकर गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अगौता थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर टांडा निवासी एक युवक की पत्नी अपनी दो मासूम बेटियों और घर में रखी नकदी लेकर गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित पति ने गुरुवार दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और प्रार्थना पत्र देकर दोनों बेटियों की बरामदगी व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित अमित कुमार के अनुसार, वह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। उसके गांव के ही अन्य युवक उमेश, इंद्रपाल, प्रवेश और रविंद्र भी फरीदाबाद में रहकर काम करते हैं। एक ही गांव का होने के चलते उमेश का अमित के कमरे पर अक्सर आना-जाना रहता था।
अमित ने बताया कि 17-18 अगस्त की रात उमेश उसके कमरे पर रुका हुआ था। रात में जब अमित गहरी नींद में सो गया, तभी उसकी पत्नी उमेश के साथ चुपके से निकल गई। सुबह जब अमित की आंख खुली, तो कमरे से पत्नी, उमेश और दोनों बच्चियां (उम्र 8 वर्ष और 4 वर्ष) नदारद थीं। घर खंगालने पर पता चला कि पत्नी मेहनत की कमाई के रखे 25 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई है।
संभावित ठिकानों पर तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित ने बुलंदशहर एसएसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित ने शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपी युवक और पत्नी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा दोनों मासूम बेटियों को सकुशल बरामद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहरामhttps://t.co/oWNhpNmEss
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 20, 2026





















