सिद्धार्थनगर: खेसरहा में भाजपा बूथ समितियों की बैठक संपन्न, पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह ने दिया बूथ मजबूती का मंत्र

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को धरातल पर मजबूत करने के उद्देश्य से खेसरहा मंडल के कड़जा सेक्टर में गुरुवार को बूथ समितियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को धरातल पर मजबूत करने के उद्देश्य से खेसरहा मंडल के कड़जा सेक्टर में गुरुवार को बूथ समितियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व बांसी विधायक जय प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य एजेंडा बूथ स्तर पर पार्टी के ढांचे को सुदृढ़ करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना रहा। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता: जय प्रताप सिंह

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि बूथ ही संगठन की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएं, ताकि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल बनाए रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपील की। बैठक के अंत में उपस्थित बूथ समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को प्रत्येक बूथ पर अजेय बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.