भांग के ठेके की आड़ में गांजा बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 4.6 किलो गांजा बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गुलावठी थाना पुलिस ने सरकारी भांग के ठेके की आड़ में अवैध गांजा बेचने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गुलावठी थाना पुलिस ने सरकारी भांग के ठेके की आड़ में अवैध गांजा बेचने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धौलाना अड्डे के पास से आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से 4 किलो 630 ग्राम गांजा, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, एक रजिस्टर और 4,070 रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप कुमार (पुत्र प्रमोद), निवासी राधानगर (कोतवाली नगर, बुलंदशहर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो भांग के ठेके की आड़ में चोरी-छिपे गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था।

मामले में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना गुलावठी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.