बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कस्बे में स्थित एक सरकारी भांग की दुकान की आड़ में कथित तौर पर गांजा बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कस्बे में स्थित एक सरकारी भांग की दुकान की आड़ में कथित तौर पर गांजा बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
प्रसारित वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि भांग के ठेके की आड़ में खुलेआम अवैध गांजे का कारोबार संचालित किया जा रहा है। मामले में विभागीय साठगांठ की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो और लगाए गए आरोपों की अभी तक आधिकारिक या स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और यदि अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026




















