राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए सीबीआई के डिप्टी एसपी डॉ. जहीर अख्तर अंसारी, जौनपुर में खुशी की लहर

जौनपुर

जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला दर्जियान निवासी और केंद्रीय जांच ब्यूरो के डिप्टी एसपी डॉ. जहीर अख्तर अंसारी को उनकी विशिष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर देश के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पदक’ से सम्मानित किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला दर्जियान निवासी और केंद्रीय जांच ब्यूरो के डिप्टी एसपी डॉ. जहीर अख्तर अंसारी को उनकी विशिष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर देश के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पदक’ से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

डॉ. जहीर अख्तर अंसारी को उनकी बेदाग कार्यशैली, ईमानदारी और उत्कृष्ट जांच सेवा के लिए यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है। इससे पूर्व, वर्ष 2023 में भी उन्हें उनकी निष्पक्ष व बेहतरीन जांच प्रक्रिया के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से नवाजा जा चुका है।

मुंगराबादशाहपुर की गलियों से निकलकर देश की शीर्ष जांच एजेंसी सीबीआई में उच्च पद तक पहुंचे डॉ. जहीर अंसारी की इस सफलता पर जिलेवासियों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.