मऊ

जनपद मऊ के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को कर-करेत्तर राजस्व वसूली और सीएम डैशबोर्ड से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को कर-करेत्तर राजस्व वसूली और सीएम डैशबोर्ड से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक से अनुपस्थित रहने पर डीएम ने जल निगम (शहरी) के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने और शीर्ष 10 बकायेदारों से प्रभावी वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान आईजीआरएस प्रणाली में निर्धारित समय-सीमा के बाद भी 28 मामले लंबित मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, एआरटीओ को स्कूली वाहनों की जांच रिपोर्ट बीएसए व डीआईओएस से साझा करने तथा बिना नंबर वाले ट्रकों पर कड़ी कार्रवाई कर साप्ताहिक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए।
इसके अलावा, एसडीएम सदर व घोसी को मंडियों में अवैध वसूली पर एफआईआर दर्ज कराने, प्राइवेट आईटीआई कॉलेजों की जांच के लिए तहसील स्तरीय कमेटियां गठित करने तथा पीएम स्वनिधि योजना में ढिलाई बरतने वाले बैंकों की दैनिक समीक्षा करने का निर्देश एलडीएम को दिया गया।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026




















