दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे इमिलिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे इमिलिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार इमिलिया निवासी नाथू शर्मा (52) मंगलवार सुबह बाइक से खेत देखने गए थे। खेत देखकर घर लौटते समय इमिलिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार सचिन (19) की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नाथू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सचिन का उपचार जारी है।

नाथू शर्मा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में उनकी पत्नी माया के अलावा तीन पुत्र और एक पुत्री हैं।
चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.