जौनपुर
शाहगंज / वाराणसी: लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लिआफी)-1964, डिविजनल काउंसिल वाराणसी के जनरल काउंसिल पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को वाराणसी के पांडेयपुर स्थित एक होटल में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

शाहगंज / वाराणसी: लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लिआफी)-1964, डिविजनल काउंसिल वाराणसी के जनरल काउंसिल पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को वाराणसी के पांडेयपुर स्थित एक होटल में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया लिआफी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्य अवधेश कुमार पांडेय की देखरेख तथा मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
चुनावी बैठक में वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही जनपद की एलआईसी की 18 शाखाओं व 6 सेटेलाइट शाखाओं के अभिकर्ता प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रोमांचक मुकाबले में संजय और त्रिभुवन ने दर्ज की जीत
अध्यक्ष पद के चुनाव में संजय कुमार सिंह ने 47 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशील चंद दूबे को 12 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। वहीं, सचिव पद पर त्रिभुवन यादव ने 55 मत हासिल कर निवर्तमान सचिव रमेश गिरी को 28 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी।
कार्यक्रम का संचालन रमेश गिरी ने किया, जबकि मंडल कोषाध्यक्ष भोला नाथ पटेल ने उपस्थित सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों व अभिकर्ता प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अरुण पाठक, राजीव सिंह, संतोष मिश्रा, शैलेष सिंह, पंकज राय, विजय बहादुर यादव, विजय रघुवंशी, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, नंदलाल माधव यादव, राम निवास यादव, अशोक द्विवेदी, बैकुंठ कुशवाहा, गीता यादव, नंदलाल चौहान, अरुण मिश्रा, मनोज सिंह और संजय तिवारी समेत बड़ी संख्या में अभिकर्ता प्रतिनिधि मौजूद रहे।
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रौली गांव से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बिजली के हाई-टेंशन टावर के पास 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/aDkef9UWRB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2026













