बुलंदशहर: शिवरात्रि पर प्राचीन ढाका शिवलिंग मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने व्यवस्थाएं संभाल किया जलाभिषेक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के ढाका मलकपुर स्थिति प्राचीन शिवलिंग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के ढाका मलकपुर स्थिति प्राचीन शिवलिंग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरिद्वार और अनूपशहर से गंगाजल लेकर पहुंचे हजारों कांवड़ियों तथा क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने परिवार, क्षेत्र, जनपद और देश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

सुरक्षा व व्यवस्था के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अनूपशहर अरुण वर्मा और मलकपुर चौकी प्रभारी राजीव सिंह चौहान प्रशासनिक टीम के साथ मंदिर प्रांगण पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष/कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, ग्राम प्रधान रोरा रायसिंह, ग्राम प्रधान मलकपुर निजाम खां व नरेश सैनी सहित तमाम गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मंदिर समिति के व्यवस्थापकों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुगमता के लिए मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया तथा स्वयं भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया। प्राचीन शिवलिंग ढाका मलकपुर में शिवरात्रि के अवसर पर अनूपशहर क्षेत्र के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.