बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय ने गुलावठी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों का हाल-चाल जाना।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय ने गुलावठी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों का हाल-चाल जाना। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल नरेन्द्र से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।
एसएसपी ने डॉक्टरों से घायल पुलिसकर्मियों के इलाज और स्वास्थ्य सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को पुलिसकर्मियों के समुचित देखभाल के निर्देश दिए।
साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना
मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने घायल पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। एसएसपी ने उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रौली गांव से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बिजली के हाई-टेंशन टावर के पास 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/aDkef9UWRB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2026












