बुलंदशहर:राजघाट पर काशी की तर्ज पर हुई भव्य गंगा महाआरती, श्री श्याम सेवा मंडल ट्रस्ट ने मनाया छठवां गंगा उत्सव

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के राजघाट स्थित दुर्गा देवी घाट पर सोमवार देर रात भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के राजघाट स्थित दुर्गा देवी घाट पर सोमवार देर रात भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। श्री श्याम सेवा मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में काशी (वाराणसी) की तर्ज पर आयोजित इस महाआरती में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इसमें सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और गंगा पूजन के साथ हुआ। ठेकेदार नगेंद्र सिंह, संजीव चौधरी, नरेश कुमार एवं विजय कुमार सिंह ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना संपन्न की। विद्वानों ने पतित पावनी गंगा मैया का दूध से अभिषेक किया और पुष्प अर्पित कर विशेष पूजन कराया। शंखध्वनि, घड़ियालों की गूंज और अनगिनत दीपों की जगमगाहट से समूचा राजघाट जगमगा उठा।

काशी की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर आचार्यों ने पूरे विधि-विधान से महाआरती कराई। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में आरती, धूप और पुष्प लेकर ‘हर-हर गंगे’ और ‘जय गंगा मैया’ के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। सावन मास और सोमवार का विशेष संयोग होने के कारण आसपास व दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्याम सेवा मंडल ट्रस्ट के संस्थापक पवन शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा लगातार छठवें वर्ष इस भव्य गंगा उत्सव का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर सोनू गोयल, सूर्यकांत भारद्वाज, सोमी शर्मा, विकास कौशिक, हिमांशु भारद्वाज, बबली पंडित, रवि गोयल, विशाल शर्मा, दिपांशु मित्तल, लक्ष्मी नारायण वाष्णेय, सागरकांत वर्मा, शिवम अग्रवाल, मोनू यादव, उमेश चंद सारस्वत, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राकेश निषाद, यश शर्मा, मोनू शर्मा और शाहिद सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुरक्षा एवं व्यवस्था के दृष्टिगत राजघाट चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.