बुलंदशहर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धा का सैलाब: कड़े सुरक्षा घेरे में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज जनपद बुलंदशहर के सभी शिवालयों में अगाध श्रद्धा और अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज जनपद बुलंदशहर के सभी शिवालयों में अगाध श्रद्धा और अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तड़के से ही मंदिरों में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष गूंजते रहे।

श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध पीठ पर उमड़ी भारी भीड़

कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध पीठ पर सुबह से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुलंदशहर नगर क्षेत्र के अलावा गुलावठी सहित जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से जल चढ़ाया और पूजा-अर्चना की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों ने लिया जायजा

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पीएसी और महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय और सीओ सिटी प्रखर पांडे ने गंगेरूवा स्थित सिद्ध पीठ और गुलावठी के विभिन्न मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जा रही नजर

मंदिर परिसरों और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से पल-पल की निगरानी की जा रही है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत के लिए महिला पुलिस बल को तैनात किया गया है, जिससे पूरे जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में जलाभिषेक संपन्न हो रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.