कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल: बुलंदशहर में DM और SSP ने हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद पवित्र सावन मास के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद पवित्र सावन मास के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। गंगोत्री और हरिद्वार से गंगाजल व कांवड़ लेकर आ रहे लाखों श्रद्धालुओं और प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे शिवभक्तों पर प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर से भव्य पुष्प वर्षा की गई।

शासन के निर्देशों पर हुई कार्रवाई

रविवार, 9 अगस्त को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह खुद हेलीकॉप्टर में सवार हुए। अधिकारियों ने जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों और शिवालय परिसरों के ऊपर से उड़ान भरते हुए श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की और उनकी सुगम व सफल यात्रा की कामना की।

शिवभक्तों में दिखा भारी उत्साह

प्रशासन द्वारा की गई इस पुष्प वर्षा से कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से गूंज उठा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य नागरिक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, ताकि कांवड़ यात्रा पूर्णतः सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.