अलीगढ़ :AMU के उर्दू विभाग के नए चेयरमैन बने प्रो. सैयद सिराजुद्दीन अजमली, सिकंदरपुर में खुशी की लहर

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के प्रसिद्ध उर्दू विभाग में प्रख्यात विद्वान, मशहूर उस्ताद और जाने-माने उर्दू शायर प्रो. सैयद सिराजुद्दीन अजमली साहब को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के प्रसिद्ध उर्दू विभाग में प्रख्यात विद्वान, मशहूर उस्ताद और जाने-माने उर्दू शायर प्रो. सैयद सिराजुद्दीन अजमली साहब को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

प्रो. अजमली साहब को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके गृह क्षेत्र सिकंदरपुर समेत पूरे अंचल में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों, शिक्षाविदों और उनके शुभचिंतकों ने इस नियुक्ति पर बेहद हर्ष व्यक्त किया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रो. अजमली साहब सिकंदरपुर की शान और सभी के सरपरस्त हैं। उनकी इस कामयाबी पर पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजकर दिली मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.