बुलंदशहर :कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक्शन में प्रशासन,DM और SSP ने गुलावठी कांवड़ मार्ग का लिया जायजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलंदशहर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद में पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलंदशहर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बुलंदशहर-गुलावठी कांवड़ मार्ग का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे रूट सहित कंटिजेंसी मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

शिविरों और चिकित्सा सुविधाओं का गहन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर स्थापित शिविरों, विश्राम स्थलों, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और यातायात प्रबंधन का बारीकी से मुआयना किया। जिलाधिकारी ने शिविर संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि कांवड़ शिविरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और शिवभक्तों को केवल गुणवत्तायुक्त व स्वच्छ खाद्य सामग्री ही उपलब्ध कराई जाए।

कांवड़ियों से किया सीधा संवाद

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ शिविरों में विश्राम कर रहे शिवभक्तों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने श्रद्धालुओं से उनके गंतव्य, यात्रा की प्रगति और मार्ग में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। शिवभक्तों ने पुलिस व प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सराहना की।

अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और किसी भी समस्या का तत्काल प्रभाव से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.