महराजगंज
महराजगंज जनपद में सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने बड़ी पहल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने बड़ी पहल की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सोमवार को एसपी कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक तकनीक से लैस हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन का शुभारंभ किया गया। यह वाहन प्रमुख राजमार्गों पर नियमों के उल्लंघन पर पैनी नजर रखेगा।

यह इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें लगे स्पीड रडार से ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की सटीक पहचान होगी, वहीं ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की तत्काल जांच की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरा संदिग्ध व नियम तोड़ने वाले वाहनों की नंबर प्लेट स्वतः स्कैन कर विवरण उपलब्ध कराएगा।
यह वाहन पुलिस डेटाबेस से जुड़े लाइव मोबाइल डेटा टर्मिनल से भी लैस है, जिससे किसी भी वाहन का तुरंत सत्यापन संभव होगा। चोरी या आपराधिक घटनाओं में संलिप्त वाहनों की जानकारी तुरंत मिलने से पुलिस की त्वरित कार्रवाई आसान हो जाएगी।
एसपी के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य राजमार्गों पर गश्त मजबूत करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। यह कदम महराजगंज पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026













