महराजगंज
महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के नदुआ गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पश्चिम स्थित खेत में आम के पेड़ से 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के नदुआ गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पश्चिम स्थित खेत में आम के पेड़ से 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला।आपको बताते चले की मृतक की पहचान नदुआ निवासी संगम चौहान पुत्र रमेश चौहान के रूप में हुई। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगम रविवार रात बिना बताए घर से निकला था। सोमवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने पेड़ से प्लास्टिक के फंदे पर उसका शव लटकता देखा। परिजनों को खबर मिलते ही पिता रमेश चौहान, माता बिहुला देवी व अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना मिलने पर बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर फंदे समेत अन्य साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026













