महराजगंज
महराजगंज जनपद के पोखरा टोला स्थित अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूमों की हुई दर्दनाक मौत ने पूरे शासन-प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पोखरा टोला स्थित अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूमों की हुई दर्दनाक मौत ने पूरे शासन-प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
हादसे के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस हादसे में नीतीश, रोहन और कृष्णा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे का इलाज जारी है।
निरीक्षण के दौरान अमृत सरोवर के निर्माण कार्य में घोर अनियमितता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। इसे बेहद गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कराने वाली कार्यदायी एजेंसी के खिलाफ तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













