महाराजगंज
महाराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 1-2 अगस्त की रात कुआडाड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 1-2 अगस्त की रात कुआडाड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में की गई।
गश्त के दौरान कुआडाड़ी पुलिया के पास पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी की पहचान हिमांशु मौर्य 19 वर्ष, निवासी बरखाड निचलौल के रूप में हुई। पूछताछ में उसने कुबूला कि उसने अपने साथी दीपक साहनी के साथ मिलकर अलीनगर के पास से बाइक चोरी की थी।
पकड़ा गया अभियुक्त शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से संतकबीरनगर (मेंहदावल), दिल्ली (समझौर) और निचलौल थाने में चोरी व आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बृजमनगंज में धारा 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ कर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













