हापुड़: श्री चंडी मंदिर के भंडारे में श्रद्धालु से अभद्रता का आरोप; कमेटी सदस्य को भेजा लीगल नोटिस

हापुड़

हापुड़ जनपद के प्रसिद्ध श्री चंडी मंदिर में भंडारे के दौरान एक श्रद्धालु के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के प्रसिद्ध श्री चंडी मंदिर में भंडारे के दौरान एक श्रद्धालु के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। नगर के ज्ञान लोक निवासी पीड़ित श्रद्धालु ने मंदिर प्रबंध समिति के एक सदस्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों के भीतर आरोपी सदस्य ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो उसके खिलाफ न्यायालय में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते समय अभद्रता का आरोप

पीड़ित के अनुसार, मामला 19 जुलाई का है जब सुबह करीब 11:15 बजे वह श्री चंडी मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कमेटी का एक सदस्य वहां पहुंचा और अकारण ही उसके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने लगा। पीड़ित द्वारा कारण पूछने पर आरोपी सदस्य ने सभी के सामने अपशब्दों का प्रयोग किया, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

दूसरे दिन दर्शन करने से रोकने का प्रयास

पीड़ित का कहना है कि अगले दिन 20 जुलाई को जब वह पुनः मंदिर में दर्शन के लिए गया, तो उक्त सदस्य ने फिर से उसके साथ बदसलूकी की और मंदिर में प्रवेश कर दर्शन करने से रोकने की कोशिश की।

घटना से व्यथित श्रद्धालु ने अब अधिवक्ता के माध्यम से आरोपी समिति सदस्य को लीगल नोटिस थमा दिया है। पीड़ित का कहना है कि उसे बेवजह मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और यदि तय समय-सीमा के भीतर माफी नहीं मांगी गई तो वह कानून का सहारा लेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.