हापुड़: कांवी गांव के नितिन के साथ मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिलखुवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हापुड़

हापुड़ जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलखुवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलखुवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम कांवी निवासी नितिन के साथ हुई मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके फरार साथियों की तलाश जारी है।

खेत से कार में अगवा कर जंगल में की थी मारपीट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नितिन (निवासी ग्राम कांवी) ने आरोप लगाया था कि 31 जुलाई की सुबह आरोपी अपने साथियों के साथ आया और उसे खेत से कार में जबरन बैठाकर जंगल में ले गया। वहां आरोपियों ने उसके साथ बेदर्दी से मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने शनिवार को तहसील में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ में पहुंचकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक (कप्तान) से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

मुख्य आरोपी उदयवीर पुलिस की गिरफ्त में

मामले को गंभीरता से लेते हुए पिलखुवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटना के मुख्य आरोपी उदयवीर (निवासी ग्राम कांवी) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं, घटना में शामिल उसके अन्य फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.