बागपत: जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान ने की दो अहम नियुक्तियां, भाकियू संघर्ष मोर्चा संगठन को मिलेगा विस्तार

बागपत

बागपत भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान ने ग्राम निवाड़ा निवासी उमर राणा को ब्लॉक सचिव तथा रिहान को ग्राम सचिव के पद पर मनोनीत किया।

नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान ने कहा कि संगठन किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ रहा है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कामिल अब्बासी तथा जिला प्रतिनिधि जावेद विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नए साथियों को बधाई देते हुए संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और किसान शक्ति को एकजुट करने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.