सिद्धार्थनगर: दुनिया ऊर्जा संकट से जूझ रही, भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं कपिलवस्तु में बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

सिद्धार्थनगर

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को सिद्धार्थनगर जनपद के दौरे के दौरान कपिलवस्तु में आयोजित एक कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा और देश की ऊर्जा स्थिति पर अहम बयान दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को सिद्धार्थनगर जनपद के दौरे के दौरान कपिलवस्तु में आयोजित एक कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा और देश की ऊर्जा स्थिति पर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि जहां पूरा विश्व इस समय ऊर्जा संकट (Energy Crisis) से जूझ रहा है और पड़ोसी देशों में रात को ब्लैकआउट की नौबत है, वहीं भारत में ईंधन डीजल, पेट्रोल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

केंद्रीय मंत्री कपिलवस्तु में विपश्यना केंद्र तथा ‘साउंड एंड लाइट शो’ के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सभा में भी भाग लिया।

विपक्ष के दावों को बताया निराधार
संबोधन के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा विपक्ष के युवा नेता कहते हैं कि देश की स्थिति बहुत खराब हो गई है, लेकिन यह केवल उनकी कहने की आदत है। सच्चाई इसके उलट है।”

उन्होंने पड़ोसी देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत है और रात 9 बजे के बाद कर्फ्यू जैसी स्थिति बन जाती है, जबकि भारत में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हर नागरिक को ईंधन सुलभता से मिल रहा है।

कच्चे तेल के दाम और एक्साइज ड्यूटी पर स्पष्टीकरण

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने तीन बार एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) घटाई है। इसी का नतीजा है कि वैश्विक उछाल के बावजूद जून से लेकर अब तक भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में महज 4 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुई अर्थव्यवस्था

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। स्वच्छता अभियान से गांव ओडीएफ (ODF) घोषित हुए हैं, जिसका सबसे बड़ा फायदा महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान को मिला है। इसके अलावा, सीएसआर (CSR) योजना के जरिए देश के बड़े औद्योगिक घराने भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज करा रहे हैं।

कार्यक्रम में ये प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

समारोह के दौरान मंच पर कई वरिष्ठ नेता व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे सांसद जगदम्बिका पाल,विधायक श्यामधनी राही (कपिलवस्तु),कुलपति: प्रो. कविता शाह (सिद्धार्थ विश्वविद्यालय) ,प्रशासनिक अधिकारी: एके सिंह (सचिव, पेट्रोलियम मंत्रालय) और डॉ. अभिषेक महाजन (पुलिस अधीक्षक)संगठन: दीपक मौर्या (भाजपा जिलाध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य नागरिक।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.