बागपत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए अहम निर्देश

बागपत

बागपत जनपद के शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद की तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद की तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। खेकड़ा तहसील में जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जनसमस्याएं सुनी गईं, जहां कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं और 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

बागपत तहसील में एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में आए 25 मामलों में से 7 तथा बड़ौत तहसील में 34 में से 4 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने 8 से 12 अगस्त 2026 तक पुरा महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले विशाल शिवरात्रि मेले व कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने ‘जीरो वेस्ट महोत्सव’ अभियान से जनमानस को जोड़ने का आह्वान भी किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, एसडीएम सुरभि शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.