सिद्धार्थनगर: इंडो-नेपाल खुनुवा बॉर्डर पर सुरक्षा में बड़ी चूक? बिना चेकिंग आवाजाही का वीडियो आया सामने

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अत्यंत संवेदनशील खुनुवा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अत्यंत संवेदनशील खुनुवा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर हड़कंप मचा दिया है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा पर बने सशस्त्र सीमा बल चेकपोस्ट और बैरिकेड्स के पास से पैदल, बाइक व साइकिल सवार बिना किसी रोक-टोक और गहन चेकिंग के धड़ल्ले से आ-जा रहे हैं। अति-संवेदनशील ड्यूटी पॉइंट से सुरक्षाकर्मी नदारद नज़र आ रहे हैं।

गौरतलब है कि पूर्व में भी इस अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से फर्जी दस्तावेजों और अवैध घुसपैठ के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण इस सीमा पर ऐसी घोर लापरवाही से किसी बड़ी वारदात या घुसपैठ की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.