महराजगंज: फरेन्दा पुलिस का एक्शन, IPC की गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त बृजेश यादव गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत फरेन्दा थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत फरेन्दा थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्षों से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को कैंपियरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के दिशा-निर्देशन में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गोविंदर यादव एवं हेड कांस्टेबल हिमांशु राय की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बृजेश यादव (पुत्र बृजवासी यादव), निवासी ठाकुर नगर (थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर) को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त थाना फरेन्दा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2021 धारा 147, 149, 308, 325, 323 IPC में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करीब 12:50 बजे भारी वैसी नर्सरी मोड़ (कैंपियरगंज) के पास से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.