महराजगंज: फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, BNS के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने BNS की धारा 137(2) व 87 के तहत वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अमित मौर्या तथा कांस्टेबल अमन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजेश चौधरी (21 वर्ष) पुत्र श्याम बिहारी चौधरी, निवासी ग्राम बभिहरा (थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर, बिहार) को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मु0अ0सं0 160/2026 में वांछित चल रहा था। उसे शनिवार सुबह करीब 06:40 बजे पिपरा चौराहा (थाना फरेन्दा) के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.