सिद्धार्थनगर: प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप, सड़क पर उतरे परिजन; महिला ने मीडिया के सामने मांगी ‘जान के बदले जान’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित मुडिला गांव वार्ड नं. 8, सरोजनी नगर में गणेश लोध 40 पुत्र दशरथ लोध की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजन और ग्रामीण उग्र होकर सड़कों पर उतर आए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित मुडिला गांव वार्ड नं. 8, सरोजनी नगर में गणेश लोध 40 पुत्र दशरथ लोध की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजन और ग्रामीण उग्र होकर सड़कों पर उतर आए। गुस्साए ग्रामीणों ने जिला अस्पताल रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष न्याय की मांग की।

‘जान का बदला जान’: मीडिया के सामने रो पड़ी भाभी

प्रदर्शन के दौरान मृतक की भाभी मीडिया के कैमरों के सामने भावुक हो गईं और रोते हुए आरोप लगाया कि गणेश की पत्नी कमलावती ने अपने टांडा निवासी प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिलवाया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “हमें जान के बदले जान चाहिए” और आरोप लगाया कि मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

घंटों ठप रहा आवागमन, पुलिस ने कराया रोड जाम खत्म

घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने पीएम पोस्टमार्टम हाउस के सामने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे करीब घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी मशक्कत व निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर परिजनों को समझाया। इसके बाद शव को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया।

निष्पक्ष जांच न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

परिजनों का स्पष्ट कहना है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.