महराजगंज
महराजगंज जनपद के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत सिंदुरिया स्थित पंचमुखी चौराहा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत सिंदुरिया स्थित पंचमुखी चौराहा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को क्षेत्र के युवाओं व नागरिकों ने सदर विधायक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और सिंदुरिया को नगर पंचायत घोषित कराने के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पहल करने का अनुरोध किया।
बढ़ती आबादी और व्यापारिक केंद्र बना सिंदुरिया
सदर विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सिंदुरिया आसपास के दर्जनों गांवों का मुख्य व्यापारिक व सेवा केंद्र बन चुका है। क्षेत्र में बैंक, प्रमुख शिक्षण संस्थान, स्वास्थ्य केंद्र, थाना और बड़ा बाजार स्थित है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत स्तर की व्यवस्था होने के कारण क्षेत्र को शहरी विकास योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
नगर पंचायत बनने से होगा चौमुखी विकास
ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, पक्की नालियां, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, बेहतर सफाई व्यवस्था और ठोस कचरा प्रबंधन जैसी मूलभूत सुविधाओं का सुनियोजित विकास हो सकेगा। साथ ही शहरी विकास की योजनाओं के आने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख लोग रहे मौजूद
युवाओं ने सदर विधायक से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन तक इस मांग को पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई कराने की अपील की। इस अवसर पर विजय यादव, संदीप चौधरी, दब्बीर हसन, अख्तर अली, लक्की गुप्ता, रितिक कुमार, अमित यादव, दुर्गेश शर्मा, अनुज शर्मा, आनंद शर्मा, किशन सैनी, नुरुद्दीन, जोखई, गिरजेश गुप्ता, अरमान, अक्षय कसौधन, दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता, अखिलेश शर्मा, अब्दुल रहीम, संजय गुप्ता, शिवकुमार यादव तथा सूर्यमन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













