महराजगंज: फरेन्दा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न; सीडीओ और एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के कड़े निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को फरेन्दा तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को फरेन्दा तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज महेंद्र कुमार सिंह तथा उपजिलाधिकारी फरेन्दा प्रेम शंकर पांडे ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें हुईं दर्ज

समाधान दिवस के दौरान मुख्य रूप से राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, बिजली, स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने शिकायतों को पंजिका में दर्ज कराने के साथ ही कई मामलों का मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को हस्तांतरित कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सीडीओ

सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी फरियादी को अपनी समस्या लेकर बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। वहीं, एसडीएम प्रेम शंकर पांडे ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों ने प्रशासन की इस पारदर्शी पहल की सराहना की, जबकि अधिकारियों ने सभी को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.