महराजगंज: लेहड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवती की मौत

महराजगंज

महराजगंज1 अगस्त थाना क्षेत्र के लेहड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पूर्वी छोर पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक भीषण हादसा हो गया। बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 18 वर्षीय अज्ञात युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज1 अगस्त थाना क्षेत्र के लेहड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पूर्वी छोर पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक भीषण हादसा हो गया। बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 18 वर्षीय अज्ञात युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

धानी रंग के कुर्ते और सफेद सलवार में है मृतका

सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मृतका ने सफेद रंग का सलवार तथा धानी (हल्का हरा) रंग का कुर्ता पहन रखा है। समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों, स्थानीय ग्रामीणों और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

थानाध्यक्ष का बयान

बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतका की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.