महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण

महराजगंज

जनपद महराजगंज के आगामी पवित्र श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के आगामी पवित्र श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का स्थलीय निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को परखा

निरीक्षण के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने मंदिर परिसर, गर्भगृह तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, पार्किंग स्थल और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा तंत्र को अधिक मजबूत और चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

डीआईजी ने दिए कड़े निर्देश

डीआईजी एस. चन्नप्पा ने कहा कि श्रावण मास में इटहिया धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित पुलिस गश्त, सतर्क निगरानी और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण कर लिए जाएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.