बलिया: बेलहरी ब्लॉक की जर्जर सड़क व गड्ढों की मरम्मत को लेकर बीडीओ को सौंपा गया पत्रक

बलिया

बलिया जनपद के बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय की वर्षों से बदहाल व जर्जर सड़क की मरम्मत और गड्ढामुक्त कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय की वर्षों से बदहाल व जर्जर सड़क की मरम्मत और गड्ढामुक्त कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क सुधार का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यह मार्ग ब्लॉक मुख्यालय के अलावा स्थानीय विद्यालय, प्रसव केंद्र/अस्पताल तथा पशु चिकित्सालय तक पहुंचने का मुख्य मार्ग है। लंबे समय से उपेक्षित इस खस्ताहाल सड़क के जानलेवा गड्ढों के कारण आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर प्रशासन ने समस्या का संज्ञान लेकर गड्ढामुक्त निर्माण शुरू नहीं कराया, तो आम जनता के सहयोग से ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर मनोज ठाकुर, सुरेश कनौजिया, नित्या सैनी, राहुल पासवान, रेखा, नीता, पूनम, सुशीला, गोगी उपाध्याय, सूरज, शहाबुद्दीन, वेंकटेश मिश्रा तथा सुनील यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.