बुलंदशहर: अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराया बदरपुर से भरा ट्रक, 18 घंटे ठप रही आधा दर्जन गांवों की बत्ती

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम वीरपुर के पास अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम वीरपुर के पास अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बदरपुर से लदा एक अनियंत्रित ट्रक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

18 घंटे बिजली गुल, गर्मी और सिंचाई से हलकान रहे ग्रामीण

हादसे के कारण सूरजपुर मखैना, वीरपुर, जलालपुर, हिरणपुर, मानपुर और घोसीपुरा समेत कई गांवों की बिजली सप्लाई बृहस्पतिवार सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक पूरी तरह बाधित रही। करीब 18 घंटे तक बिजली न रहने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, ट्यूबवेल न चलने के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई में भी भारी दिक्कतों से जूझना पड़ा।

विद्युत विभाग ने युद्ध स्तर पर चलाया मरम्मत कार्य

घटना की सूचना पाते ही विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) संजीव कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पोल को बदलकर नई लाइन चालू करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। मरम्मत कार्य के दौरान टीजी-2 आर.के. चौहान, लाइनमैन भूपेंद्र सिंह, राजू सिंह और ललित कुमार सहित पूरा तकनीकी स्टाफ दिन-रात मेहनत में जुटा रहा।

रात 11 बजे बहाल हुई आपूर्ति, ग्रामीणों ने जताया आभार

विद्युत कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11:00 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जा सकी। सप्लाई बहाल होने पर हजारों उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने भीषण गर्मी में निरंतर कार्य कर कम समय में बिजली आपूर्ति बहाल करने पर बिजली विभाग की टीम की सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.